20 Apr 2024, 08:37:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिव्यांश के नाबाद 128, भारत अंडर-19 के 301

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 12:06AM | Updated Date: Jan 6 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डरबन। ओपनर दिव्यांश सक्सेना की नाबाद 128 रन की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत भारत अंडर-19 टीम ने चार देशों के एकदिवसीय टूर्नामेंट में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को 50 ओवर में पांच विकेट पर 301 रन का विशाल स्कोर बना लिया। दिव्यांश ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 143 रन की बड़ी साझेदारी की। जायसवाल ने 86 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। दिव्यांश 137 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 128 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। दिव्यांश ने कुमार कुशाग्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े। कुशाग्र ने 51 गेंदों पर 47 रन में दो चौके लगाए। तिलक वर्मा ने 10 और शशांक रावत ने 16 रन का योगदान दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »