29 Mar 2024, 16:06:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट : पृथ्वी शॉ चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे पर जाना संदिग्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 5:05PM | Updated Date: Jan 5 2020 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। युवा ओपनर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। डोपिंग पर लगे प्रतिबंध के बाद उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सफल वापसी की लेकिन कर्नाटक के खिलाफ रणजी मुकाबले में वह अपना कंधा चोटिल कर बैठे जिससे अब उनका भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाना संदिग्ध हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पृथ्वी के चोटिल होने के बाद उन्हें रणजी ट्रॉफी मैच से हटा लिया और उन्हें  बेंगलुरु स्थित शनिवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) भेज दिया गया।
 
मुंबई के कोच विनायक सामंत ने बताया कि पृथ्वी का मुंबई में एमआरआई स्कैन कराया गया जिससे उनके कंधे की चोट की पुष्टि हुई है। रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन ओवरथ्रो रोकने के प्रयास में पृथ्वी के कंधे में चोट लग गई थी जिसके बाद वह तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे और फिर मैदान में नहीं लौटे। उन्होंने दूसरे दिन फील्डिंग नहीं की और वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे।
 
पृथ्वी को भारत ए के आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए दोनों टीमों में चुना गया है। टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। कोच ने बताया कि वह अपना हाथ तक नहीं उठा पा रहे हैं। उनके कंधे में दर्द है। उल्लेखनीय है कि डोपिंग के कारण आठ महीने के प्रतिबंध के बाद पिछले महीने वापसी करने वाले पृथ्वी अच्छी फॉर्म में चल रहे थे। उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के सत्र के पहले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »