29 Mar 2024, 14:16:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट : असम ने उत्तराखंड को पारी से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 4:53PM | Updated Date: Jan 5 2020 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। मुख्तार हुसैन (15 रन पर छह विकेट) और रंजीत माली (27 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से असम ने उत्तराखंड को रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के तीसरे ही दिन रविवार को पारी और 90 रन से हरा दिया। असम ने पहली पारी में 294 रन बनाये जबकि उत्तराखंड की टीम 121 और 83 रन ही बना सकी। उत्तराखंड के कप्तान उन्मुक्त चंद ने दूसरी पारी में 41 रन बनाये। असम को पारी की जीत से बोनस सहित सात अंक मिले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »