20 Apr 2024, 17:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत के लिए उतरेगी टीम इंडिया, श्रीलंका से पहला T20 मैच आज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 10:44AM | Updated Date: Jan 5 2020 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। भारत और श्रीलंका के बीच यहां के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज में सभी का ध्यान भारत के दो दिग्गजों- शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह पर रहेगा, जो चोटों के बाद वापसी कर रहे हैं। विंडीज के खिलाफ भारत ने टी20 और वनडे सीरीज दोनों में जीत हासिल की थी। इसके बाद टीम ब्रेक पर थी और अब नए साल की शुरुआत वह जीत के साथ करना चाहेगी। श्रीलंका की मौजूदा टीम को देखा जाए हर हाल में भारत का पलड़ा उस पर भारी लग रहा है। यह हालांकि टी20 है और खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में कोई भी टीम किसी भी को हरा सकती है। यह इस प्रारूप की खूबी है। धवन ने चोट के कारण टीम से बाहर थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शतक जमाकर अपनी फिटनेस तो साबित कर दी है।

अब सवाल यह है कि क्या धवन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उसी फॉर्म को जारी रख पाएंगे। उन पर जिम्मेदारी भी बड़ी है क्योंकि चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए उप-कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया है। रोहित इस समय फॉर्म में हैं और धवन के ऊपर अपने पूर्व साथी की जगह को भरने की जिम्मेदारी है। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के लिए भी यह सीरीज अपने आपको साबित करने का एक और मंच है। विंडीज के खिलाफ दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रोहित के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआतें दी थीं। धवन के साथ भी उन्हें यही करना होगा लेकिन साथ ही निजी तौर पर तीसरे सलामी बल्लेबाज के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत भी करना होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »