19 Apr 2024, 07:27:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मार्नस लाबुशेन ने जड़ा पहला दोहरा शतक, स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2020 12:34PM | Updated Date: Jan 4 2020 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शानदार दोहरा शतक जड़ कर कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। लाबुशेन टेस्ट बैटिंग एवरेज के मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। लाबुशेन 199 रनों पर 20 मिनट तक पसीना बहाते रहे। कॉलिन डि ग्रैंडहोम की गेंद पर चौके के साथ 134.3 ओवर में लाबुशेन ने अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया।  

लाबुशेन ने 346 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। ब्रिसबेन में पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ लाबुशेन 185 रन ही बना सके थे। इस बार उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। बता दें कि 2019 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1,104 रन बनाए थे। लाबुशेन ने 363 गेदों में 19 चौकों और 1 छक्के के साथ 59.22 स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए। उन्हें टोड एस्टल ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। अपनी इस शानदार पारी के साथ लाबुशेन के कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट बल्लेबाजी औसत में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। लाबुशेन ने 22 टेस्ट पारियों में 63.64 की औसत से  1400 रन बनाए हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ ने 131 पारियों में 62.84 की औसत से 7227 रन बनाए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »