25 Apr 2024, 20:33:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया से भिड़ने गुवाहाटी पहुंची श्रीलंका टीम - है ये बड़ा खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2020 12:44PM | Updated Date: Jan 3 2020 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। वेस्टइंडीज श्रृंखला के बाद लंबा ब्रेक लेने वाली टीम इंडिया रविवार को साल का पहला मुकाबला खेलेगी। टीम इंडिया इस साल अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस शहर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
 
बीसीसीआई और असम क्रिकेट एसोसिएशन स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं। ACA ने यह भी कहा है कि सबकुछ काबू में है और मैच होगा। श्रीलंका की टीम लसिथ मलिंगा की नेतृत्व में गुरुवार को गुवाहाटी पहुंच गई है। वह शुक्रवार को नेट प्रैक्टिस करेगी। ACA के अध्यक्ष रोमेन दत्ता ने कहा कि, 'पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है और सब कुछ काबू में है।
 
सही है कि पहले यहां विरोध प्रदर्शन हुआ था, किन्तु अब स्थिति नियंत्रण में है। हमने स्टेडियम और दोनों टीमों की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस को सौंप दिया है और वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। टीम इंडिया के गुवाहाटी पहुंचने को लेकर जरूर दो तरह के बयान आए। दत्ता के अनुसार टीम इंडिया शुक्रवार सुबह आ रही है लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने इस बात की पुष्टि की है कि टीम गुरुवार रात को पहुंचेगी
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »