25 Apr 2024, 19:12:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंदौर में अपनी इस स्‍पेशल फैन से मिले विराट कोहली, देखें ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 1:18PM | Updated Date: Nov 18 2019 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के वैसे तो लाखों फैन हैं, लेकिन इंदौर के होलकर स्टडियम में उनकी मुलाकात उनकी एक खास फैन से हो गई। विराट से मिलकर यह फैन तो खुश दिख ही रही थी। इतना ही नहीं विराट ने इस फैन के साथ कुछ देर बातचीत की, उसे ऑटोग्राफ दिए और फोटो भी खिंचवाया। बता दें कि भारत-बांग्लादेश के बीच मैच होलकर स्टेडियम में खेला गया।
 
यहां विराट कोहली की बड़ी फैन पूजा शर्मा भी पहुंची थी। इंदौर के सुखलिया क्षेत्र में रहने वाली पूजा दिव्यांग हैं। वे ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा नामक बीमारी से ग्रस्त हैं। बता दें कि इसमें जरा से मूवमेंट और प्रेशर पड़ने पर ही हड्डियां टूट जाती हैं। बहरहाल पूजा क्रिकेट और विराट की बहुत बड़ी फैन हैं और टीम इंडिया को लगातार फॉलो करती हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है लेकिन विकलांगता के कारण उनका ज्यादातर समय घर में बितता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »