28 Mar 2024, 21:45:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब ने क्रिस गेल को किया रिटेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 12:33AM | Updated Date: Nov 16 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। आईपीएल की पिछली नीलामी में वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने तीसरे दौर में जाकर खरीदा था लेकिन इस फार्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज गेल को पंजाब टीम ने इस बार रिटेन कर लिया है। पंजाब ने गेल को पिछली बार उनके दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था और इस बार उन्हें इसी कीमत पर रिटेन कर लिया। पंजाब टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी लोकेश राहुल हैं जिन्हें 11 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया गया है। 

रिटेन किए जाने वाले अन्य खिलाड़ियों में अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, गौतम कृष्णप्पा, हार्डस विलजोएन, जगदीश सुचित, करुण नायर, मनदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, मुजीब जादरान, मुरुगन अश्विन, निकोलस पूरन और सरफराज खान शामिल हैं। टीम ने अग्निवेश अयाची, एंड्रयू टाई, डेविड मिलर, मोएसिस हेनरिक्स, प्रभसिमरन सिंह, सैम करेन और वरुण चक्रवर्ती को रिलीज किया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »