28 Mar 2024, 18:32:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

15 साल की शेफाली ने रचा इतिहास - तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 3:33PM | Updated Date: Nov 10 2019 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्टइंडीज के सेंट लूसिया में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है। शेफाली ने 49 गेंदों में तेजतर्रार 73 रनों की पारी खेली, जिसके चलते भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस तरह महज 15 साल 285 दिनों में किसी अंतराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक जड़ने वाली शेफाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। 
जबकि दूसरी सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनी जिन्होंने टी20 में सबसे कम उम्र में फिफ्टी मारी। ऐसे में अब उनसे आगे यु.ए.ई. की 15 साल 267 दिन की महिला क्रिकेटर ईगोडे हैं। इतना ही नहीं सबसे कम उम्र में टी20 में फिफ्टी मारने के चलते शेफाली ने भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है।
 
अपना पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही शेफाली ने अपनी पारी के दौरान छह चौके और चार छक्के जमाये। शेफाली ने यह उपलब्धि 15 साल और 285 दिन की उम्र में हासिल की। इस तरह उन्होंने महान क्रिकेटर तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक 16 साल और 214 दिन की उम्र में बनाया था। हरियाणा की इस युवा खिलाड़ी ने पिछले महीने सूरत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने कैरियर के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 46 रन की पारी खेली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »