20 Apr 2024, 06:46:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यूपी को 60 रन पर ढेर कर जीता विदर्भ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 2:17AM | Updated Date: Nov 10 2019 2:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे की मात्र 18 रन पर पांच विकेट की घातक गेंदबाजी की बदौलत विदर्भ ने उत्तर प्रदेश को शनिवार को मात्र 60 रन पर ढेर करने के बाद सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी का ग्रुप बी मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। यूपी की टीम 14.4 ओवर में मात्र 60 रन पर सिमट गयी। उपेंद्र यादव ने 15 और मोहसिन खान ने 15 रन बनाये। विदर्भ ने 7.5 ओवर में ही एक विकेट पर 62 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान फैज ने 25 और अक्षय कोल्हार ने नाबाद 29 रन बनाये। कुलदीप यादव ने 10 रन पर एक विकेट लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »