29 Mar 2024, 07:27:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनुष्‍का का बड़ा खुलासा - मैं विराट के कपड़े पहनती हूं तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 2:07PM | Updated Date: Nov 8 2019 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कुछ दिनों पहले विराट कोहली के जन्मदिन पर दोनों भूटान घूमने गए थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें विराट के कपड़े पहनना पसंद है। वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया- मैं उनके वॉरड्रोब से टी-शर्ट और बहुत से कपड़े लेती रहती हूं। कभी मैं उनकी जैकेट पहन लेती हूं। कभी-कभी मैं यह इसलिए करती हूं क्योंकि विराट को अच्छा लगता है जब मैं उनके कपड़े पहनती हूं।
 
वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने पति विराट कोहली के बारे में कहा, 'मैं अक्सर विराट की अलमारी से कपड़े ले लेती हूं, ज्यादातर टी शर्ट और सामान, कभी कभी में उनकी जैकेट ले लेती हूं । कभी इसलिए ऐसा करती हूं कि क्योंकि उन्हें पसंद है कि मैं उनके कपड़े पहनूं।' उन्होंने आगे बताया कि अपनी शादी में पिंक कलर पहनना उनकी पसंद नहीं थी और वो ट्रेंड को कभी फॉलो नहीं करती हैं । हाल ही में विराट कोहली ने अपना 31वां बर्थडे भूटान की वादियों में मनाया। अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें शेयर कर विराट को अपने तरीके से जन्मदिन की बधाई दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »