29 Mar 2024, 10:15:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऋषभ पंत ने फिर की बड़ी गलती - टीम इंडिया को हुआ नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 1:21PM | Updated Date: Nov 8 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत-बांग्लादेश दूसरे टी-20 में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजकोट में चल रहे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की है। हालांकि पहले टी-20 में कई गलतियां करने वाली टीम इंडिया ने दूसरे मैच में भी शुरुआत में ही कई गलतियां कर डाली है। इसमें भी विकेटकीपर ऋषभ पंत लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश की बल्लेबाजी के वक्त पंत की एक गलती ने न सिर्फ भारत के हाथ से एक विकेट छीन लिया, बल्कि उनके आलोचकों को फिर एक मौका दे दिया।
 
पारी के छठे ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर लिटन दास क्रीज से काफी बाहर आ गए लेकिन गेंद को खेल नहीं पाए। ऋषभ पंत ने जल्द ही उन्हें आउट कर दिया। लिटन क्रीज में लौट भी नहीं पाए थे, इसके बावजूद स्क्वेयर लेग अंपायर ने मामला थर्ड अंपायर को भेजा। थर्ड अंपायर ने लिटन को नॉटआउट करार दिया। दरअसल, पंत ने जब गेंद को पकड़ा, उस वक्त उनका ग्लव्स स्टंप्स से आगे निकल आया था और इस रिप्ले में साफ दिखा कि पंत ने स्टंप्स से आगे गेंद को पकड़ा है। ये क्रिकेट के नियमों के खिलाफ है। पंत की गलती के चलते ना सिर्फ लिटन को जीवनदान मिला जबकि भारत को नो बॉल भी मिली। जिसके बाद अगली दो गेंदों पर लिटन ने दो शानदार चौके मारें। 
 
गौरतलब है कि पारी के छठे और चहल के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज लिटन ने क्रीज से निकलकर जोरदार शॉट मारने का प्रयास किया। हालांकि वो गेंद को पढने में विफल रहे और गेंद पंत के दस्तानों में समां गई और उन्होंने जब तक लिटन क्रीज पर आते स्टंपिंग भी कर दी। जिसके बाद इस विकेट को थर्ड अम्पायर ने एक बार चेक करने की कोशिश की तो स्टंपिंग करते समय ऋषभ पंत के ग्लव्स स्टंप्स के उपर थे। जो की नियमों के अनुसार गलत थे, जिसके चलते बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिए जाने के साथ-साथ गेंद को भी नो बॉल ठहराया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »