18 Apr 2024, 06:28:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिग्‍गज खिलाड़ी ने की दूसरी शादी, पहली से हैं दो बच्चे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 11:21AM | Updated Date: Nov 6 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने दूसरी बार शादी कर ली है। स्मिथ ने दो नवंबर को अपनी प्रेमिका रोमी लानफ्रांची के साथ शादी रचाई। स्मिथ के नाम दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा कप्तान होने का रिकॉर्ड है। 38 वर्षीय स्मिथ ने अपने शादी की फोटो ट्वीट की। उन्होंने लिखा, “दो नवंबर का दिन बहुत बेहतरीन था।
 
38 वर्षीय ग्रीम स्मिथ ने सोमवार को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, ‘दो नवंबर का दिन बहुत बेहतरीन था। ट्विटर पर उनके पोस्ट को करीब नौ हजार लाइक्स मिले हैं। उनके पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया है। स्मिथ ने 2014 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब वे कॉमेंट्री करते हैं।
 
इससे पहले, स्मिथ ने अगस्त 2011 में केपटाउन में आयरलैंड की गायिका मॉर्गन डीन (Morgan Deane) से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं। फरवरी 2015 में दोनों ने घोषणा की कि वे तलाक ले रहे हैं। दिसंबर 2016 में स्मिथ की मौजूदा पत्नी रोमी ने उनके तीसरे बेटे को जन्म दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »