26 Apr 2024, 03:37:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बाहर होगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी - लगातार कर रहा है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 11:48AM | Updated Date: Nov 5 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टी 20 मैच में मेजबान टीम इंडिया को 7 विकेट्स से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के पीछे कई कारणों में टीम इंडिया की कमजोर गेंदबाजी, खराब फील्डिंग शामिल है। रोहित शर्मा ने सबसे अहम 19वें ओवर में तेज गेंदबाज खलील अहमद को बॉल थमाई जिस कारण बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने झमाझम रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। इसके बाद चारों तरफ खलील अहमद को फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन बनाए। इस सम्मानजनक स्कोर को बचाने उतरी भारतीय टीम को आखिरी के दो ओवर में 22 रन बचाने थे। पारी का 19वां ओवर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को दिया गया।
 
खलील अहमद ने पहली दो गेंदों पर दो रन दिए, जिससे कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन अगली चार गेंदों पर मैच का रुख पलट गया। दरअसल, खलील अहमद ने अपने ओवर की आखिरी चार गेंदों पर चार चौके खाए और मैच भारत की पकड़ के बाहर हो गया। खलील अहमद ने इस एक ओवर में कुल 18 रन खर्च किए। इस तरह इस मैच में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ एक विकेट लिया और 37 रन खर्च किए। ऐसा पहली बार नहीं है जब खलील अहमद की क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में इतनी पिटाई हुई हो। पहले भी कई बार उनके खिलाफ बल्लेबाज रन बनाते रहे हैं।
 
आपको बता दें, साल 2018 में टी20 डेब्यू करने वाले 21 वर्षीय खलील अहमद ने अभी तक सिर्फ 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन सभी मैचों में खलील अहमद ने गेंदबाजी की है। इन 12 मैचों में से सात बार खलील अहमद ने अपने कोटे के ओवरों में 35 या इससे ज्यादा रन लुटाए हैं। इतना ही नहीं, तीन बार आंकड़ा 40 और 45 रन के पार भी गया है।
 
हैरान करने वाली बात ये भी है कि 8.82 की इकॉनमी से रन लुटाने वाले खलील अहमद के खाते में सिर्फ 12 ही विकेट हैं। ऐसे में ये भी नहीं कह सकते कि वे विकेट चटकाते हैं। इसलिए रन पड़ते हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में एक भी बार दो से ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं। ऐसे में अगले मैच में उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल होना संभव नहीं लगता क्योंकि शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाज बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »