मुंबई। चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी और जीवा के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए हार्दिक पांड्या ने लिखा था कि उन्हें नन्ही जिवा और धोनी की याद सता रही है। हार्दिक की इस फोटो पर धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक दिल छू लेने वाला कमेंट किया।
साक्षी के इस कमेंट की सोशल मीडिया पर काफी तारीफें भी हो रही है। दरअसल,हार्दिक ने सोशल मीडिया पर धोनी और उनकी बेटी के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसके साथ कैप्शन लिखा है- इस छोटी को मिस कर रहा हूं (और बड़े इंसान को भी)। तस्वीर में धोनी और हार्दिक बाजार में घूमते हुए दिख रहे हैं। जिसके जवाब में धोनी का पत्नी साक्षी ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुएलिखा,तुम जानते हो कि तुम्हारा एक घर रांची में भी है, सही? जिसके बाद साक्षी का जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।