20 Apr 2024, 12:12:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने बंगलादेश को दिया 149 का लक्ष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 9:39PM | Updated Date: Nov 3 2019 9:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने बंगलादेश के खिलाफ यहां अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को पहले टी-20 मुकाबले में छह विकेट पर 148 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। ओपनर शिखर धवन ने सर्वाधिक 41 रन बनाये जबकि श्रेयस अय्यर ने 22 और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 27 रन का योगदान दिया। लोकेश राहुल ने 15, क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 15 और वांिशगटन सुन्दर ने नाबाद 14 रन बनाये। सुंदर और पांड्या ने आखिरी ओवर में एक-एक छक्का जड़ा जिससे इस ओवर में 16 रन पड़े और भारत का स्कोर 148 रन पहुंच गया। भारत ने अंतिम दो ओवरों में 30 रन बटोरे।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा मैच के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पगबाधा हो गए। शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित ने पहली ही गेंद को लेग साइड में चौके के लिए निकाला था। उन्होंने इस ओवर में एक और चौका मारा लेकिन शफीउल इस्लाम की आखिरी गेंद पर वह पगबाधा हो गए। रोहित ने रेफरल लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »