19 Apr 2024, 08:27:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL में इस दिग्गज खिलाड़ी पर लगे 20 करोड़ रूपए, लेकिन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2019 11:42AM | Updated Date: Nov 2 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। IPL आज दुनियां का सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट बन गया है। सिर्फ भारत ही नहीं विदेशी खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतज़ार करते रहते हैं। इस लीग में पैसे -साथ सोहरत भी खूब कमाया है खिलाड़ियों ने। कुछ खिलाड़ियों  के लिए तो आईपीएल बरदान बनकर आया और रातों रात करोड़पति बना गया।
 
हमेशा से ही इस लीग में लगने वाली बोली का सभी खिलाड़ियों को इंतज़ार रहता है। आपको बता दें कि अभी तक आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ीविराट कोहली रहे हैं जिन्हे आरसीबी ने पिछले साल 17.5 करोड़ की मोती रकम देकर रीटेन किया था।
 
इधर रोहित शर्मा को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि इस साल रोहित सबसे महंगे रीटेन किये जाएंगे क्यों की आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों की सूचि में रोहित धोनी से भी आगे हैं ऐसे में उनका डिमांड आईपीएल में बहुत बढ़ा है। दिवाली के मौके पर जब नीता अम्बानी और मुकेश अम्बानी ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों दिवाली सेलिब्रेट करने को बुलाया तो सभी चकित रह गए।
 
इसी बीच नीता अम्बानी से एक पत्रकार ने पूछा कि रोहित को इस साल आईपीएल में कितने रकम में रीटेन किया जाएगा, क्या रोहित इस साल सबसे महंगे खिलाड़ी साबित होंगे ? इस पर नीता अम्बानी ने कहा कि हम तो रोहित को 20 करोड़ देने के लिए तैयार हैं लेकिन उसने खुद इसे ठुकराया। रोहित का मानना है कि अगर इतने पैसे एक खिलाड़ी पर खर्च किया जाए तो दूसरे खिलाड़ीको खरीदने के लिए टीम के पास पैसे नहीं बचेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »