25 Apr 2024, 23:34:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वार्नर का एक और विस्फोट, ऑस्ट्रेलिया की 3-0 से क्लीन स्वीप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2019 12:40AM | Updated Date: Nov 2 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (नाबाद 57) की एक और विस्फोटक पारी से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 मुकाबले में शुक्रवार को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। श्रीलंका ने 20 ओवर में छह विकेट पर 142 रन बनाये जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 145 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। वार्नर ने 50 गेंदों पर नाबाद 57 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। वार्नर लगातार तीसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने। 

उन्हें साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया। वार्नर ने सीरीज में शतक और दो अर्धशतक बनाये। कप्तान आरोन फिंच ने 25 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाये जबकि स्टीवन स्मिथ ने 13 और एश्टन एगर ने 15 गेंदों में दो छक्कों के सहारे नाबाद 22 रन का योगदान दिया। इससे पहले श्रीलंका की पारी में विकेटकीपर कुशल परेरा ने 45 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के सहारे सर्वाधिक 57 रन बनाये।आविष्का फर्नांडो ने 20 और भानुका राजपक्षे ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »