28 Mar 2024, 23:46:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पत्नी के सामने बोले हरभजन - मुझे गर्लफ्रेंड ने सिखाई...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 2:59PM | Updated Date: Nov 1 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह हाल ही में अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने हैरान करने वाला खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने अपनी इंग्लिश सीखने की कहानी बताई। दिलचस्प बात ये है कि हरभजन सिंह ने पत्नी के सामने बताया कि उन्होंने इंग्लिश श्रीलंका की गर्लफ्रेंड से सीखी थी. भज्जी ने पत्नी के सामने गर्लफ्रेंड की बात बताई!
 
कपिल शर्मा शो में खुलासा करते हुए हरभजन सिंह ने बताया, 'मेरी इंग्लिश अंडर-19 के दिनों से ही खराब थी, इसलिए जब में एक दौरे पर अजीत अगरकर के साथ रूम शेयर करता था। अगरकर जो खाने का ऑर्डर देते थे वही सुनकर मैं भी ऑर्डर देता था। वो ऑर्डर देते हुए कभी कैन यू बोलते थे तो कभी कुड यू, इससे मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो गया। एक बार जब अगरकर कमरे में नहीं थे, तो मैंने होटल में फोन कर कैन यू कूड यू बोल दिया। मैं भूल गया कि बोलना क्या है। हरभजन सिंह ने आगे बताया, 'फिर मेरी सेटिंग एक श्रीलंका की लड़की से हो गई थी। उसने मुझे इंग्लिश सिखने में काफी मदद की थी। उससे मिलने के बाद में इंग्लिश के गुड मॉर्निंग, हाउ आर यू, फाइन जैसे शब्द बोलने लगा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »