28 Mar 2024, 14:02:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज ही के दिन आया था धोनी का बड़ा तूफान - उड़ा था श्रीलंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 3:21PM | Updated Date: Oct 31 2019 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। इस बीच आज हम आपको धोनी से जुड़ी एक खास खबर बताने जा रहे हैं। धोनी ने 14 साल पहले आज ही के दिन श्रीलंका के छक्के छुड़ा दिए थे। 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए वनडे में धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 145 गेंदों में 183 रन ठोक दिए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वनडे इतिहास का यह सबसे बड़ा निजी स्कोर रहा, जो आज भी कायम है. तब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के 172 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »