29 Mar 2024, 01:39:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस शख्स की वजह से सहवाग को लेना पड़ा संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 12:35PM | Updated Date: Oct 31 2019 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। हमेशा कहा जाता है था कि वीरेंद्र सहवाग को टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के कारण संन्‍यास लेना पड़ा था, लेकिन अब खुद वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया है कि उन्‍हें धोनी नहीं बल्‍कि किसी और शख्स की वजह से संन्‍यास लेना पड़ा था। 
 
सहवाग ने कहा कि काश! उनके वक्तय में चयनकर्ता उनसे भी अपनी रणनीति साझा करते और उनसे उनकी राय भी पूछते। यहां बता दें कि सहवाग को साल 2013 में टीम इंडिया से बाहर किया गया था और तब पाटिल चयनकर्ता अध्यक्ष थे। यही नही, सहवाग ए साथ कृत्य के लिए पाटिल ने एक बार राष्ट्रीय टेलीविजन पर सहवाग से माफी भी मांगी थी।
 
पाटिल ने कहा- ‘सचिन तेंदुलकर से उनके भविष्य पर बात करने की ज़िम्मेदारी मुझे और राजिंदर सिंह हंस को सौंपी गयी थी और सहवाग से बात करने की जिम्मेदारी विक्रम राठौर को दी गयी थी। हमने विक्रम से पूछा, तो उन्होंने कहा कि उनकी सहवाग से बात हो गयी, लेकिन अगर सहवाग कह रहे हैं, तो मैं इसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूँ।’
 
पाटिल की इस सफाई के बाद भी वीरू ने उनकी इस माफी का करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने यह बताया कि टीम चयन के बाद किसी खिलाड़ी से पूछने या बताने से कोई फायदा नहीं है। विक्रम ने मुझसे बात जरूर की थी, लेकिन तब जब मैं टीम से बाहर हो चुका था। टीम से हटाये जाने से पहले अगर वो मुझसे बात करते तो इसका मतलब होता। खिलाड़ी को बाहर करने के बाद उससे बात करने का कोई औचित्य नहीं हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »