29 Mar 2024, 20:03:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने शुरु की वापसी की तैयारियां - यहां उड़ाएंगे चौके-छक्‍के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2019 11:46AM | Updated Date: Oct 30 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेन्द्र सिंह धोनी वर्ल्‍ड कप 2019 के खत्‍म होने के बाद से ही टीम से बाहर है। लेकिन अब धोनी ने वापसी की तैयारियां शुरू कर दी है। धोनी ने जिम में पसीना बहाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बुधवार को करीब एक घंटे का वक्त जिम में बिताया। सूत्रों ने इसकी पुष्टि भी की है कि धोनी झारखंड की अंडर-23 टीम के साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। झारखंड की अंडर-23 टीम 31 अक्टूबर से शुरू हो रहे एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए कैंप में तैयारी करेगी। झारखंड टीम 8 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए सूरत जाएगी। ऐसे में धोनी अंडर-23 टीम के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर सकते हैं।
 
यह कैंप एक हफ्ते के लिए आयोजित किया जाएगा हालांकि उनके सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए झारखंड की टीम में शामिल होने की संभावना नहीं है। माना जा रहा है कि धोनी लंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा होंगे पर अगर वह इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेते हैं तो फिर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, धोनी खुद को ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए तैयार कर रहे हैं। टी-20 विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »