29 Mar 2024, 16:49:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शहीद जवानों के बेटों को क्रिकेट सीखा रहे हैं वीरेंद्र सहवाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 2:47PM | Updated Date: Oct 16 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व दिग्‍गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग इन दिनों एक ऐसा काम कर रहे हैं जिससे हर फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। वीरेंद्र सहवाग शहीदों के बेटों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। दरअसल वीरेंद्र सहवाग हिंदुस्तान के दो शहीदों के बेटों को अपनी क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग दे रहे हैं और उनका सपना उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलते देखना है।
 
झज्जर में वीरेंद्र सहवाग के सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में अर्पित सिंह और राहुल सोरेंग नाम के दो बच्चे पढ़ते हैं। ये दोनों ही बच्चे पुलवामा हमले में शहीद हुए दो जवानों के बेटे हैं। अर्पित सिंह के पिता शहीद राम वकील और राहुल सोरेंग के पिता विजय सोरेंग 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने इन दोनों बच्चों को अपने स्कूल में मुफ्त शिक्षा और एकेडमी में क्रिकेट ट्रेनिंग देने का फैसला किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »