28 Mar 2024, 22:36:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरभ गांगुली का BCCI का नया बॉस बनना तय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 5:13PM | Updated Date: Oct 14 2019 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट के महाराजा कहे जाने वाले बंगाल टाइगर सौरभ गांगुली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया अध्यक्ष बनना तय हो गया है। गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस प्रतिष्ठित पद के लिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। बोर्ड चुनावों के लिए नामांकन भरने की आज आखिरी तारीख थी। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली के खिलाफ अध्यक्ष पद के लिए कोई और नामांकन नहीं है, इसलिए उनका बीसीसीआई का नया बॉस बनना तय है।
 
बीसीसीआई चुनाव 23 अक्तूबर को होंगे और इस चुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर थी। गांगुली ने आईपीएल के पूर्व कमिश्नर राजीव शुक्ला के साथ यहां नामांकन दाखिल किया। गांगुली ने 400 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिन्धित्व किया और वह पांच वर्षों तक भारत के कप्तान भी रहे। मौजूदा समय में वह बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं और इस पद पर वह लगातार दो बार चुने जा चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »