29 Mar 2024, 03:49:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने रचा इतिहास - द.अफ्रीका को 1 पारी और 137 रनों से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 4:00PM | Updated Date: Oct 13 2019 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली बार ऐतिहासिक फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर किया और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से दूसरा टेस्ट चौथे ही दिन रविवार को पारी और 137 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। भारत की दक्षिण अफ्रीका पर यह सबसे बड़ी जीत है और इसके साथ ही भारत ने फ्रीडम ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया।  भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में यह लगातार चौथी जीत हासिल की है। भारत को इस जीत से 40 अंक मिले और अब उसके 200 अंक हो गए हैं। टेस्ट चैंपियनशिप में 200 अंकों का आंकड़ा छूने वाली भारत पहली टीम बन गयी है।  भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 67.2 ओवर में 189 रन पर ध्वस्त कर दूसरा टेस्ट पारी और 137 रन से जीत लिया।
 
तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आठ ओवर में 33 रन पर तीन विकेट, लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा 21.2 ओवर में 52 रन पर तीन विकेट, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 21 ओवर में 45 रन पर दो विकेट, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने पांच ओवर में 17 रन पर एक विकेट और मोहम्मद शमी ने नौ ओवर में 34 रन पर एक विकेट लिया। भारत ने अपनी पहली पांच विकेट पर 601 रन पर घोषित की थी, जिसमें कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर 275 रनों पर ही सिमट गई।
 
इसके बाद यह सवाल उठ रहा था कि भारत दक्षिण अफ्रीका से फॉलोऑन कराता है या नहीं। लेकिन कप्तान विराट कोहली ने चौथे दिन की सुबह दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह फॉलोऑन किसी बुरे सपने से कम नहीं था क्योंकि टीम 11 साल बाद फॉलोऑन खेल रही थी।
 
पिछली बार 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस में दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन खेलना पड़ा था।  भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली बार फॉलोऑन देकर इतिहास बनाया। विराट का कप्तान के रूप में यह 50वां टेस्ट मैच था और उन्होंने इस मैच में दोहरा शतक जड़कर, दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन देकर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल कर इस मैच को यादगार बना दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »