23 Apr 2024, 18:22:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज मैदान पर उतरते ही विराट कोहली बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:07AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली जैसे ही कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगे, उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। विराट भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 50वीं बार कप्तानी करने वाले दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। विराट से पहले महेंद्र सिंह धौनी इकलौते ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने भारत के लिए 50 या इससे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी की है।
 
विराट इसके साथ ही सौरव गांगुली से भी आगे निकल जाएंगे। गांगुली ने 49 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी के मामले में इस तरह से विराट दूसरे पायदान पर अकेले रह जाएंगे। वहीं धौनी भारत के लिए 60 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट ने इस खास उपलब्धि के बारे में बात की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »