23 Apr 2024, 17:16:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की वापसी को लेकर रवि शास्त्री का आया बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:05AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हेड कोच रवि शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है। शास्त्री से जब पूछा गया कि धोनी टीम में वापस आना चाहते हैं या नहीं, उन्होंने जबाव में कहा, 'वो टीम में वापस आना चाहते हैं, इसका फैसला वो खुद लेंगे। मैं उनसे विश्व कप के बाद से नहीं मिला हूं। उन्हें पहले खेलना शुरू करना होगा और फिर देखते हैं कि क्या होता है। मुझे नहीं लगता कि वो विश्व कप के बाद खेलना शुरू कर चुके हैं। अगर वो ऐसा करना चाहते होंगे, तो वो चयनकर्ताओं को जरूर बता देंगे। वो टीम से महानतम क्रिकेटर के तौर पर जाएंगे, वो इस लिस्ट में बहुत-बहुत ऊपर हैं।' 
 
इसके साथ ही बता दें कि धोनी ने विश्व कप के बाद भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग की और इसके चलते ही कैरेबियाई दौरे पर नहीं गए, इसके बाद धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसी खबरें आई हैं कि धोनी दिसंबर से पहले भारतीय टीम में वापसी नहीं करेंगे। विश्व कप से पहले से इस तरह की खबरें थीं कि धोनीइस टूर्नामेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, लेकिन ऐसा फिलहाल कुछ हुआ नहीं है। धोनी ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का कोई संकेत नहीं दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »