28 Mar 2024, 20:19:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका ने पाकिस्तान से जीती टी-20 सीरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 5:15PM | Updated Date: Oct 8 2019 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। भानुका राजपक्षे की 77 रन की तूफानी पारी की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरे टी-20 मुकाबले में सोमवार को 35 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। श्रीलंका ने टी-20 सीरीज अपने नामकर पाकिस्तान से वनडे सीरीज में मिली 0-2 की हार का बदला चुका लिया। श्रीलंका ने 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद पाकिस्तान को 19 ओवर में 147 रन पर ढेर कर दिय भानुका को मात्र 48 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों से सजी 77 रन की आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
 
श्रीलंका के लिए शेहान जयसूर्या ने 34 और कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 27 रन बनाये। पाकिस्तान की पारी में इमाद वसीम ने सर्वाधिक 47 रन बनाये जबकि आसिफ अली ने 29 और कप्तान सरफराज अहमद ने 26 रन बनाये। श्रीलंका के लिए नुवान प्रदीप ने चार और वानिन्दु हसारंगा ने तीन विकेट लिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »