25 Apr 2024, 09:35:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान 101 पर ढेर, श्रीलंका जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 7:26PM | Updated Date: Oct 6 2019 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। श्रीलंका ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को 101 रन पर ढेर कर पहला टी-20 मुकाबला 64 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। श्रीलंका ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन का मजबूत स्कोर बनाया। ओपनर दानुष्का गुणातिलका ने 38 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाये जबकि आविष्का फर्नांडो ने 33 और भानुका राजपक्षे ने 32 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद हसनैन ने 37 रन पर तीन विकेट लिए।

पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 17.4 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गयी। कप्तान सरफराज अहमद ने 24 और इफ्तिखार अहमद ने 25 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप ने 21 रन पर तीन विकेट और इसुरु उडाना ने 11 रन पर तीन विकेट लिए। गुणातिलका को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पाकिस्तान ने इससे पहले श्रीलंका से तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से जीती थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »