मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई पिंक का प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच वो स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में पहुंची, जहां उन्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के नाम बताए। प्रियंका ने अपने फेवरेट क्रिकेटरों में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा का नाम लिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इन दोनों बल्लेबाजों को पर्सनली जानती हैं।
विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया के अनमोल रत्नों में से एक हैं। अब जब खेल में इतना दम है तो जाहिए है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी अधिक होगी। तमाम सेलिब्रिटीज के पसंदीदा यह क्रिकेटर्स प्रियंका चोपड़ा के भी फेवरेट क्रिकेटर हैं।
रोहित शर्मा को विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है जिनकी टाइमिंग दूसरे बल्लेबाजों से काफी अच्छी है। वहीं कप्तान कोहली न केवल अपनी बल्लेबाजी बल्कि फिटनेस के लिए भी खूब पसंद किए जाते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को फिटनेस का मंत्र दिया है। आज स्टार स्पोर्ट्स से बात करते, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में चल रहे पहले टेस्ट के आधिकारिक प्रसारक, प्रियंका ने बताया कि कोहली और रोहित दोनों उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं क्योंकि वह दोनों बल्लेबाजों को व्यक्तिगत रूप से जानती हैं।