18 Apr 2024, 07:05:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली का तीसरा मैच बारिश से धुला, 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 12:58AM | Updated Date: Oct 6 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वड़ोदरा। दिल्ली का विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ मैच शनिवार को बारिश और मैदान गीला होने के कारण धुल गया। मैच में टॉस भी नहीं हुआ। दिल्ली ने कल बड़ौदा को वर्षा बाधित मुकाबले में वीजेडी पद्धति के तहत 10 रन से हराया था। दिल्ली को इस रद्द मैच से दो अंक मिले। दिल्ली का चार मैचों में यह तीसरा मैच रद्द हुआ है। दिल्ली के अब 10 अंक हो गए हैं और वह ग्रुप ए और बी की तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गयी है। महाराष्ट्र का यह लगातार पांचवां मैच बारिश से धुला है और उसके खाते में भी 10 अंक हैं। इसके अलावा कर्नाटक के अलुर में मुंबई और आंध्र का इसी ग्रुप का मैच भी बारिश से रद्द हो गया। आंध्र ने 8.2 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बनाये थे कि फिर बारिश आने के कारण खेल संभव नहीं हो पाया।

पंजाब ने विदर्भ को हराया- करण कायला की 32 रन पर चार विकेट की शानदार गेंदबाजी से पंजाब ने ग्रुप ए और बी में विदर्भ को सात विकेट से हरा दिया। विदर्भ की टीम 43.1 ओवर में 155 रन ही बना सकी। पंजाब ने 46.2 ओवर में तीन विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। पंजाब के लिए गुरकीरत सिंह मान ने नाबाद 51 रन बनाये। पंजाब की चार मैच धुल जाने के बाद यह पहली जीत है और उसके 12 अंक हो गए हैं। विदर्भ की चार मैचों में यह पहली हार है। विदर्भ के पहले तीन मैच बारिश से धुल गए थे।

हरियाणा 58 रन से जीता- सुमित कुमार के जबरदस्त हरफनमौला प्रदर्शन से हरियाणा ने बड़ौदा को ग्रुप ए और बी में 58 रन से हरा दिया। हरियाणा ने 49.1 ओवर में 217 रन बनाये जिसके जवाब में बड़ौदा की टीम 159 रन पर सिमट गयी। हरियाणा की चार मैचों में यह दूसरी जीत है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया है। बड़ौदा की पांच मैचों में यह दूसरी हार है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »