29 Mar 2024, 17:09:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इमरान खान के भाषण को सौरव गांगुली ने बताया बकवास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 3:40PM | Updated Date: Oct 4 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें सत्र में अपने हालिया भाषण के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कड़ी आलोचना की है। गांगुली ने इमरान खान के भाषण को बकवास करार दिया और कहा कि ये वो क्रिकेटर नहीं था जिसे पूरी दुनिया जानती है।
 
गांगुली ने गुरुवार को अपनी टीम के पूर्व साथी वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "वीरू, मैंने देखा इसे और मैं इससे हैरान हूं। यह ऐसा भाषण था जिसे किसी ने नहीं सुना.. विश्व को इस समय शांति की जरूरत है.. खासकर पाकिस्तान को तो शांति की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन इस नेता ने जो बोला वो बकवास था। यह वो इमरान खान नहीं है जिसे विश्व जानता है।"
 
सहवाग ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अमेरिकी न्यूज एंकर को इमरान की आलोचना करते हुए देखा जा सकता था। गांगुली सहवाग से पहले, हरभजन सिंह और मोहम्मद शमी भी इमरान की आलोचना कर चुके हैं। अपने भाषण में इमरान ने नफरत की भाषा बोली थी और भारत के खिलाफ परमाणु युद्ध के संकेत दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »