19 Apr 2024, 07:50:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इमरान खान की धमकी पर भड़के भज्‍जी और मोहम्मद शमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 12:34PM | Updated Date: Oct 4 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और मोहम्मद शमी  और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत को धमकी देने के बयान को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना की है। इन सभी क्रिकेट खिलाड़ियों ने इमरान खान को नफरत फैलाने वाला बताया। बता दें पाकिस्तानी पीएम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने भाषण के दौरान भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी थी।
 
शमी ने महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर ट्वीट किया, महात्मा गांधी ने अपनी जिंदगी में प्यार, भाईचारे और शांति का संदेश दिया। इमरान खाने ने यूएन के मंच से धमकी दी और नफरत पर बात की। पाकिस्तान को ऐसा नेता चाहिए जो विकास, नौकरियों और आर्थिक तरक्की की बात करे न कि युद्ध और आंतकवाद को पनाह देने की।
 
वहीं हरभजन ने कहा, "यूएनजीए के भाषण में भारत के खिलाफ न्यूक्लीयर लड़ाई के संकेत दिए गए। एक मुख्य वक्ता होने के नाते इमरान खान द्वारा 'खूनी संघर्ष', 'अंत के लिए लड़ाई' जैसे शब्दों का प्रयोग दो देशों के बीच सिर्फ नफरत को बढ़ावा देगा। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे उनसे शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »