29 Mar 2024, 14:30:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाहिद अफरीदी अपने घर में रखते हैं सोने की बंदूक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 11:37AM | Updated Date: Oct 3 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहिद अफरीदी अपने घर के अंदर लगी कई चीजों के बारे में बता रहे हैं। शाहिद अफरीदी ने 2 साल पहले समुद्र के किनारे अपना घर बनवाया था।
 
इस आलीशान घर में उन्होंने टेबल टेनिस से लेकर स्नूकर भी रखा हुआ है, जहां वह खेलते हैं। अपने घर के बेसमेंट में शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट से जुड़ी हुई कई यादों को संजोकर रखा है, जिसमें कुमार संगकारा, विराट कोहली, शेन वार्न और डिविलियर्स जैसे स्टार खिलाड़ियों की जर्सी भी शामिल है।
 
इतना ही नहीं शाहिद अफरीदी ने अपनी ट्रॉफियों को सजा कर रखा है। उन्होंने अपने घर के पीछे एक गार्डन और गेस्ट हाउस भी बनवाया हुआ है. उन्होंने अपने घर के पहले फ्लोर पर अपनी खास चीजों को सजाया हुआ है। उनके घर में पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष द्वारा दी गई सोने की पिस्टल सजी हुई है। इतना ही नहीं शाहिद अफरीदी ने सचिन से जुड़ी और अपने दिल के बेहद करीब बेशकीमती चीजें भी अपने पास रखी हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »