18 Apr 2024, 18:47:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओडिशा की हिमाचल पर रोमांचक जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 2:28AM | Updated Date: Oct 3 2019 2:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वड़ोदरा। ओडिशा ने वर्षा प्रभावित छोटे स्कोर वाले मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को मात्र तीन रन से हरा दिया। ओडिशा ने 21 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बनाये जबकि हिमाचल की टीम नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। ओडिशा के लिए गोविन्द पोद्दार ने 27 रन पर चार विकेट झटके। ओडिशा की ग्रुप ए और बी में तीन मैचों में यह पहली जीत है और वह आठ अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि हिमाचल को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा।
 
झारखंड ने केरल को पांच रन से हराया  बेंगलुरु (वार्ता) कुमार देवब्रत के 54 रनों से झारखंड ने 36 ओवर में पांच विकेट पर 258 रन बनाने के बाद केरल को 253 रन पर आउट कर रोमांचक जीत हासिल कर ली। अनुकूल रॉय और उत्कर्ष सिंह ने चार-चार विकेट लिए। झारखंड की तीन मैचों में यह पहली जीत है जबकि हिमाचल को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »