29 Mar 2024, 00:08:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया से बाहर हुए ऋषभ पंत - इस खिलाड़ी को मिला मौका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 5:11PM | Updated Date: Oct 1 2019 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विशाखापत्तनम। लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट से अंतिम एकादश से बाहर हो गए। एकादश में अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की वापसी हो गयी है जो 22 महीने में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे। भारत के घरेलू सत्र के पहले टेस्ट से पंत को हटा दिया गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले टेस्ट की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘साहा फिट और टेस्ट में उतरने के लिए तैयार हैं। वह सीरीज में हमारे लिए शुरुआत करने जा रहे हैं और उनकी विकेटकीपिंग क्षमता से सभी पूरी तरह वाकिफ हैं।’
 
विराट ने कहा, ‘‘साहा को जब भी मौका मिला है, वह हमारे लिए अच्छा खेले हैं। उन्होंने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें चोट के कारण इतने लम्बे समय तक बाहर रहना पड़ा। मेरी नजर में वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं और इन परिस्थितियों में उन्होंने पहले भी अच्छा किया है। वह पहले टेस्ट में उतर रहे हैं। साहा के चोटिल होने के बाद पंत ने उनकी जगह संभाली थी और इंग्लैंड तथा ऑस्‍ट्रेलिया में शतक बनाये थे। 
 
पंत ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर थे। लेकिन पंत को सीमित ओवर की क्रिकेट में अपने खराब शॉट चयन को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। पंत को लगातार मौके मिलते रहे लेकिन वह अपना लापरवाही भरा रवैया नहीं छोड़ पाए और अब उन्हें टेस्ट एकादश से ही बाहर हो जाना पड़ा। वैसे भी कप्तान विराट का मानना है कि साहा विश्व में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं और भारतीय पिचों पर भारतीय स्पिनरों के सामने विकेटकीपिंग करना काफी मुश्किल काम होता है। विराट की यही सोच साहा के पक्ष में काम कर गयी। साहा इस महीने 24 तारीख को 35 वर्ष के हो जाएंगे और उन्हें अपने जन्मदिन का तोहफा अभी से मिल गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »