18 Apr 2024, 10:37:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी के साथ स्टेडियम में हुई छेड़छाड़!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 12:02PM | Updated Date: Oct 1 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडरों में शुमार शाकिब अल हसन ने अपने देश की मॉडल उम्मीद अहमद शिशिर से शादी की है। शाकिब की पत्नी शिशिर का जन्म बांग्लादेश के नारायणगंज में 1989 में हुआ। यह शहर ढाका में स्थित है। शिशिर जब आठ साल की थीं तभी उनका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया था। शिशिर ने मिन्नेसोटा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और फिलहाल वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
 
हालांकि उन्हें मॉडलिंग के कभी कई सारे ऑफर मिलते रहे, लेकिन उन्होंने इन्हें स्वीकार नहीं किया। लेकिन आज हम आपको शाकिब अल हसन की पत्‍नी से जुड़ी एक खास खबर बताने जा रहे हैं। बता दें कि 15 जून 2014 को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच चल रहा था। इस मैच के दौरान, एक ऐसी घटना घटी जिसने खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। दरअसल, मैच के दौरान बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन की पत्नी उम्मी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। शाकिब अल हसन और उम्मी की शादी 12 दिसंबर 2012 को हुई थी। 
 
शाकिब अल हसन की पत्नी उम्मी बेहद खूबसूरत हैं। वह किसी फिल्म अभिनेत्री से कम नहीं लगती हैं। संभवत: इसी वजह से उस बदमाश ने यह हरकत की।हालांकि, उस समय, बांग्लादेश के सुरक्षा गार्डों ने ऐसा करने वाले बदमाश को पीटा था। शाकिब अल हसन की पत्नी उम्मी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उम्मी के साथ छेड़छाड़ करने वाला बदमाश बांग्लादेश के एक व्यापारी का बेटा था। जिसे उस समय गिरफ्तार किया गया था। ऐसे लड़के उस प्रकार के होते हैं जो लड़कियों का सम्मान करना नहीं जानते हैं। बाद में लड़के को जमानत पर छोड़ दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »