29 Mar 2024, 12:26:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बाबर आजम का शतक, पाकिस्तान के 305 रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 12:34AM | Updated Date: Oct 1 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। बाबर आजम की 115 रन की आक्रामक शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में सोमवार को 50 ओवर में सात विकेट पर 305 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था और दूसरे मैच को एक दिन आगे खिसकाया गया था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आजम ने अपना 11वां शतक बनाया और 105 गेंदों पर 115 रन की शानदार पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। ओपनर फखर जमान ने 65 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन, इमाम उल हक ने 31 रन, हैरिस सोहैल ने 40 और इफ्तिखार अहमद ने 20 गेंदों पर नाबाद 32 रन ठोके। श्रीलंका की तरफ से वानिन्दु हसारंगा ने 63 रन पर दो विकेट लिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »