28 Mar 2024, 17:32:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आंध्र को भी लुढ़काकर छत्तीसगढ़ चोटी पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 1:54AM | Updated Date: Sep 30 2019 1:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलुर। आशुतोष सिंह (75) और शशांक चन्द्रकर (54) के शानदार अर्धशतकों के बाद शशांक सिंह (37 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से छत्तीसगढ़ ने आंध्र को रविवार को 56 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेट के ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। छत्तीसगढ़ ने पिछले मैच में मुंबई की शक्तिशाली टीम को हराया था और अब उसने आंध्र का शिकार कर लिया। छतीसगढ़ ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 268 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद आंध्र को 46.5 ओवर में 212 रन पर ढेर कर दिया।
 
छत्तीसगढ़ की चार मैचों में यह दूसरी जीत है और वह 12 अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर आ गया है। आंध्र की तीन मैचों में यह पहली हार है और उसके छह अंक हैं। छत्तीसगढ़ की जीत में आशुतोष सिंह ने 75 ,शशांक चन्द्रकर ने 54 रन और शशांक सिंह ने 45 रन बनाये। गेंदबाजी में शशांक सिंह ने तीन विकेट हासिल किये जबकि पुनीत दाते और अजय जाधव मंडल ने दो-दो विकेट लिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »