28 Mar 2024, 20:42:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद हफीज की ये तस्‍वीरें देख फैंस बोले - भाई गटर में गिर गए थे क्या?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 2:53PM | Updated Date: Sep 29 2019 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान के ऑलराउंर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज इन दिनों अपनी कुछ तस्‍वीरों को लेकर सुर्खियों में है। ये तस्‍वीरें खुद मोहम्मद हफीज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्‍वीरों को देखते ही फैंस उन्‍हें ट्रोल करने लगे। दरअसल, हफीज इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। कुछ दिन पहले उनकी शर्टलेस तस्वीर पर क्रिकेट फैंस ने उन्हें गरीबों का विराट कोहली बोलकर ट्रोल किया था। अब जब हफीज ने काले रंग के लेप से लिपटी अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो क्रिकेट फैंस ने एक बार से उनपर मजे लेने शुरू कर दिए। फैंस ने लिखा- वेस्टइंडीज जाकर हफीज भी काले हो गए हैं। तो वही एक फैन ने लिखा- भाई गटर में गिर गए थे क्या?
 
दरअसल, हफीज बीते दिनों सेंट लूसिया के सल्फर स्प्रिंग्स पार्क गए थे। यहां पर लोग गर्म सल्फर पूल में नहा सकते हैं। इससे बॉडी को नेचुरल मिनरल्स मिलते हैं। इस जगह बारिश का पानी भी गर्म पहाड़ों के कारण गर्म हो जाता है। दुनियाभर से अधिकतर लोग इस पूल में नहाने आते हैं। ऐसे में हफीज भी इस पार्क में मजे करने गए लेकिन सोशल मीडिया पर वह इसकी फोटो शेयर कर ट्रोल हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »