28 Mar 2024, 15:55:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेपाल के कप्तान ने रचा इतिहास - विराट-स्मिथ को भी छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 1:25PM | Updated Date: Sep 29 2019 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नेपाल क्रिकेट टीम ने सिंगापुर के खिलाफ ट्राई सीरीज के मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया। कप्तान पारस खड्का (106) ने इस मैच में एक नहीं बल्कि दो-दो इतिहास रचे। पारस खड्का ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। खड्का ना केवल टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले नेपाल के पहले बल्लेबाज बन गए। बल्कि वह टी-20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़ने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। पारस ने मात्र 52 गेंदों में 106 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। 
पारस ने अपनी शतकीय पारी के दौरान ताबड़तोड़ सात चौके और नौ छक्के लगाए। खडका ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही टी-20 के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वे अब लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं।उन्होंने मात्र 49 गेंदों में ये कीर्तिमान अपने नाम किया। साथ ही खडका अब एशिया के चौथे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इतना ही नहीं टी-20 की एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में वे रोहित शर्मा और आरोन फिंच के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »