25 Apr 2024, 12:34:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने दुनिया से छुपाया इतना बड़ा राज, आज हो रही तकलीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 12:18PM | Updated Date: Sep 29 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। विश्व कप के बाद धोनी ने परिवार संग कुछ वक्त बिताया और फिर वो सेना के साथ पैरा कमांडोंज की ट्रेनिंग करने लगे थे। इस दौरान भारत ने वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेली थी लेकिन इस वक्त धोनी टीम का हिस्सा नहीं थे। अब खबर आ रही है कि धोनी के पीठ में दर्द की शिकायत है जिसकी वजह से वो टीम से बाहर चल रहे हैं।
 
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से विश्व कप में धोनी के बल्ले की खामोशी का कारण भी पता लग चुका है। चर्चा है कि वर्ल्ड कप के दौरान धोनी चोटिल शरीर से पूरा टूर्नामेंट खेलते रहे। उनके पीठ में चोट लगी थी, जो मैच दर मैच बढ़ती गई। इसके साथ ही विश्व कप में उनकी कलाई में भी चोट लग गई थी। माना जा रहा है कि इन्हीं चोटों के कारण ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान लगी चोटों के कारण ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं। धोनी वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर भी नहीं गए थे। इसके बजाय वह सेना के साथ ट्रेनिंग में व्यस्त रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »