25 Apr 2024, 05:29:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका को मिला नया लसिथ मलिंगा - 7 रन देकर लिए 6 विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 11:33AM | Updated Date: Sep 29 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीलंका के दिग्‍गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। लसिथ मलिंगा इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार चार गेंद पर चार विकेट लेने का कारनामा दो बार कर चुके हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे से संन्यास ले लिया है और सिर्फ टी-20 क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने घोषणा की थी कि 2020 टी-20 विश्व कप तक खेलेंगे।
 
इस बीच श्रीलंका को एक नया लसिथ मलिंगा मिल गया है। श्रीलंका के एक युवा तेज गेंदबाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मथीषा पथिराना नाम के इस 17 वर्षीय गेंदबाज का गेंदबाजी एक्शन मलिंगा जैसा ही है और उनका योर्कर भी खतरनाक है। उन्होंने अपने ट्रिनिटी कॉलेज के लिए गेंदबाजी की और कॉलेज के लिए ही उनका पहला मुकाबला था। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 7 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके बाद से ही चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »