28 Mar 2024, 20:45:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने जीता अभ्यास मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 6:18PM | Updated Date: Sep 22 2019 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने दूसरे टी-20 अभ्यास मैच में भारतीय महिला बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम को रविवार को आसानी से 83 रन से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 174 रन का मजबूत स्कोर बनाया। ओपनर लिजेल ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 65 रन बनाये। मिग्नोन डू प्रेज ने मात्र 18 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 40 रन बनाये।
 
भारतीय टीम की तरफ से तरन्नुमबानु पठान ने चार ओवर में 23 रन पर दो विकेट लिए। भारतीय महिला बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम 20 ओवर में मात्र 91 रन पर ढेर हो गयी। भारतीय टीम की तरफ से भारती फुलमाली ने 23, देविका वैद्य ने 19, मानसी जोशी ने 20 और तरन्नुमबानु पठान ने नाबाद 15 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से शबनिम इस्माइल और कप्तान सुन लुइस ने तीन-तीन विकेट लिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »