29 Mar 2024, 02:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत-द.अफ्रीका मैच से पहले आई बुरी खबर - रद्द हो सकता है मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 12:46PM | Updated Date: Sep 22 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब तीसरे और आखरी टी-20 मुकाबले पर भी बारिश के काले बादल मंडरा रहे हैं। रविवार बेंगलुरु के आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
 
एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम खराब रहेगा और बारिश के साथ-साथ तूफान आने की आशंका भी बनी हुई है। बारिश आने की 56 फीसदी संभावना है। वहीं रात में बारिश की संभावना 40 फीसदी है। दोनों टीम के बीच मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »