28 Mar 2024, 21:42:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फेल हुए ऋषभ पंत - अब इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 11:17AM | Updated Date: Sep 22 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह टी में शामिल किए गए भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और अब उनके टीम में बने रहने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पंत पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने यह साफ कर दिया है कि उनके विकल्प को तैयार किया जा रहा है। यही नहीं सुनील गावस्कर ने तो उस खिलाड़ी का नाम बता दिया है जो टीम इंडिया में ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं। गावस्कर ने अगले साल होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए ऋषभ पंत को पहली पसंद तो बताया है।
 
पर साथ ही कहा कि पंतके असफल होने कीस्थिति में संजू सैमसन सर्वश्रेष्ठ होंगे। गावस्कर ने माना है कि टीम इंडिया को धोनी से आगे सोचना की जरूरतहै। सुनील गावस्कर ने कहा -नहीं, हमें उनसे आगे देखने की जरूरत है। कम से कम मेरी टीम में महेंद्र सिंह धोनी शामिल नहीं हैं। अगर आप टी-20 विश्व कप के बारे में बात कर रहे हो तो मैं निश्चित रूप से पंत के बारे में सोचूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा -अगर मुझे एक अन्य विकल्प की जरूरत होगी तो मैं संजू सैमसन के बारे में सोचूंगा क्योंकि संजू एक अच्छा विकेटकीपर और एक अच्छा बल्लेबाज है। बता दें कि इससे पहले एमएसके प्रसाद ने भी जाहिरकर चुके हैं ऋषभ पंत की विकल्प तैयार हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »