25 Apr 2024, 12:19:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गंभीर का बड़ा बयान - धोनी-रोहित की वजह से हैं अच्छे कप्तान हैं विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 12:01PM | Updated Date: Sep 20 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर ने कहा कि भारत के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्‍गज बल्‍लेबाज रोहित शर्मा वजह से विराट कोहली भारतीय टीम की सफल कप्तानी कर पा रहे हैं। 
 
गंभीर ने कहा, "विराट को अभी लंबा रास्ता तय करना है। कोहली ने विश्व कप में बहुत अच्छी कप्तानी की, लेकिन अभी उन्हें एक लंबा रास्ता तय करना है। कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक इतनी अच्छी कप्तानी इसलिए कर पाए हैं क्योंकि लंबे समय से उनकी टीम में रोहित शर्मा हैं और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी हैं।  कोहली क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाज हैं और भारत के सबसे सफल कप्तान हैं।
 
हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तान के तौर पर उन्हें अभी तक कोई कामयाब नहीं मिल सकी है। गंभीर ने आगे कहा, ""जब भी मैंने इस बारे में बात की है तो मैं ईमानदार रहा हूं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए क्या हासिल किया है, देखें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी ने क्या हासिल किया है। यदि आप आरसीबी के साथ तुलना करते हैं, तो परिणाम सभी के सामने हैं।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »