29 Mar 2024, 02:30:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत के बाद मालामाल हुए विराट कोहली - मिले लाखों रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 12:58PM | Updated Date: Sep 19 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को मोहाली में खेला गया। इस मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने छह गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला 22 सितंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
 
इस मैच में कप्‍तान विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में विराट ने 72 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। इस पारी में विराट कोहली ने 6 छक्के और 4 चौके लगाए थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया। मैन ऑफ़ द मैच के लिए विराट कोहली को 1 लाख रूपए की रकम मिली है। विराट कोहली ड्रीम XI प्लेयर भी बने, जिसके लिए भी उन्हें 1 लाख रूपए मिले। इसके अलावा विराट और शिखर को उनकी शानदार साझेदारी के लिए भी ख़िताब दिया गया। जिसके लिए विराट और शिखर को 50-50 हज़ार का इनाम मिला। इस तरह विराट को कुल 2.5 लाख की राशी मिली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »