19 Apr 2024, 10:25:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेन स्टोक्स के भाई-बहन की हुई थी हत्या, पिता ने मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 11:24AM | Updated Date: Sep 18 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की जिंदगी का एक दर्दनाक सच दुनिया के सामने आया है। बेन स्‍टोक्‍स के सोतेले भाई और बहन की उनके जन्‍म से पहले ही हत्‍या कर दी गई थी। इस वारदात को स्‍टोक्‍स के ही सोतेले पिता ने अंजाम दिया था। द सन अखबार ने इसकी जानकारी दी। 
 
अंग्रेजी अखबार द सन ने दावा किया है कि 1988 में बेन स्टोक्स के जन्म से पहले उनके सौतेले भाई और बहन की हत्या कर दी गई थी। बेन स्टोक्स की मां डेब के पहली शादी से दो बच्चे थे। जिनकी उनके पहले पति ने हत्या कर दी थी। इसके बाद स्टोक्स की मां डेब ने रग्बी कोच गेरार्ड स्टोक्स से शादी की और 1991 में इंग्लैंड के ऑलराउंडर का जन्म हुआ।
 
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक रिचर्ड डन और स्टोक्स की मां डेब का तलाक हो गया था। इसके बाद रिचर्ड डन को पता चला कि डेब रग्बी कोच गेरार्ड स्टोक्स के साथ रिलेशनशिप में है। रिचर्ड डन के पास अपने बच्चों की वीकेंड कस्टडी थी। एक दिन डन ने 8 साल की ट्रेसी और 4 साल के एंड्रयू को गोली मार दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। आपको बता दें बेन स्टोक्स ने कभी इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »