29 Mar 2024, 12:54:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित-विराट आज बनाएंगे ये बड़े रिकॉर्ड, रचेंगे नया इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 11:19AM | Updated Date: Sep 18 2019 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच कल यानि की बुधवार को मोहाली में खेला जाएगा। बता दें कि कि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दूसरे टी-20 मैच में कप्‍तान विराट कोहली और उपकप्‍तान रोहित शर्मा के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर इस मैच में विराट कोहली 65 बना लेते हैं और रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो जाए तो विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे।
 
टी-20 क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। वह अभी तक 88 पारियों में 2422 रन बना चुके हैं। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली भी रनों के मामले में रोहित से ज्यादा पीछे नहीं है। विराट कोहली 65 पारियों में 2369 रन बना चुके हैं। वहीं ये दोनों भारतीय बल्लेबाज सर्वाधिक पचास या पचास प्लस की पारियां खेलने के मामले में भी एक दूसरे को पीछे छोडऩा चाहेंगे। दोनों अभी तक ऐसी 21-21 पारियां खेल चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »